फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten experts will make DPR of Sports University to be built on 90 acres of land, will be ready in two months

यूपी: दस विशेषज्ञ बनाएंगे 90 एकड़ जमीन पर बनने वाले खेल विवि की डीपीआर, दो महीने में होगी तैयार

Tue, 04 Jan 2022 12:46 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jan 2022 12:46 PM IST
सार

डीपीआर बनाए जाने के बाद लखनऊ में बैठक आयोजित की जाएगी। हालांकि, आचार संहिता लगने के बाद कोई बैठक नहीं होगी। नई सरकार के सामने ही डीपीआर प्रस्तुत की जाएगी। इसमें शासन में बजट की स्वीकृति पर डीपीआर के साथ प्रेजेंटेशन होगा। वहां से बजट स्वीकृत होने पर कंसल्टेंट टेंडर निकालकर उसे फाइनल होने के बाद कार्य शुरू करेगा।

विज्ञापन
Ten experts will make DPR of Sports University to be built on 90 acres of land, will be ready in two months
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 विशेषज्ञों की टीम के साथ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट डीडीएफ कंपनी के प्रतिनिधि विशेष तौर पर तैनात रहेंगे। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि दो महीने में डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। 

विज्ञापन


सरधना के सलावा गांव में 700 करोड़ की अनुमानित लागत से 90 एकड़ में खेल विवि बनाया जाना है। डीडीएफ कंपनी ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने शिलान्यास कार्यक्रम में डिजाइन प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: देवबंद में आज एटीएस सेंटर का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, रैली को भी करेंगे संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये विशेषज्ञ बनाएंगे डीपीआर
बिजली विशेषज्ञ :
विश्वविद्यालय में होने वाले बिजली संबंधित कार्य के लिए विशेषज्ञ की तैैनाती की जाएगी। जिससे आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा सके।
एयर कंडीशनिंग विशेषज्ञ : स्टेडियम से लेकर अन्य भवनों में वातावरण ठीक रखने के लिए एयर कंडीशनिंग विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। ये हवा की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर नजर रखेंगे। 
ढांचा विशेषज्ञ : इसमें दो तरह का ढांचा तैयार किया जाएगा। एक स्टील और दूसरा आरसीसी का होगा। वहीं, एलीवेशन के लिए नागर शैली के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें इंडोर स्टेडियम को बिना किसी पिलर के बनाया जाएगा। ये स्टील से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की तर्ज पर बनाया जाएगा। 
लैंडस्केपिंग विशेषज्ञ : विश्वविद्यालय परिसर में बनाए जाने वाले पार्क सहित अन्य स्टेडियम में लैंडस्केपिंग (ऊंचा-नीचा स्थान) के लिए अलग से विशेषज्ञ होंगे।
खेल संबंधित विशेषज्ञ : खेलों से संबंधित विशेषज्ञ की तैनाती स्टेडियम सहित अन्य डिजाइन बनाने के लिए की जा रही है। जिससे सही तरह से आधुनिक तौर पर विवि तैयार हो सके। 
डाटा एंड नेटवर्किंग कंसल्टेंट : विवि को कंप्यूटर और सीसीटीवी के माध्यम से जोड़ने के लिए डाटा और नेटवर्किंग कंसल्टेंट की विशेष आवश्यकता है। इसके लिए भी विशेषज्ञ तैनात होगा। इस तरह कुल 10 विशेषज्ञों की टीम काम करेेगी।

जहां हुई सभा वहां एथलेटिक्स स्टेडियम
जिस स्थान पर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। उस स्थान पर एथलेटिक्स स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम बनाया जाना है। सलावा चौकी के पीछे जिस स्थान पर पार्किंग स्थल बनाए गए थे। वहां प्रशासनिक भवन, एकेडमिक भवन, लाइब्रेरी आदि बनाई जाएंगी। 

अभी ये होगी प्रक्रिया
डीपीआर बनाए जाने के बाद लखनऊ में बैठक आयोजित की जाएगी। हालांकि, आचार संहिता लगने के बाद कोई बैठक नहीं होगी। नई सरकार के सामने ही डीपीआर प्रस्तुत की जाएगी। इसमें शासन में बजट की स्वीकृति पर डीपीआर के साथ प्रेजेंटेशन होगा। वहां से बजट स्वीकृत होने पर कंसल्टेंट टेंडर निकालकर उसे फाइनल होने के बाद कार्य शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed