फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tempreture near by 12 digree in meerut

रात का पारा 12 डिग्री के पास

Tue, 12 Nov 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
tempreture near by 12 digree in meerut
मोदीपुरम (मेरठ)।
विज्ञापन

इस सीजन मेें पहली बार रविवार की रात सबसे सर्द रही है। रात का पारा 12 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जबकि मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 332 से गिरकर 288 पर पहुंच गया है। हालांकि स्मॉग का असर आने वाले 24 से 48 घंटे में सुबह के समय फिर से बढ़ने के आसार हैं।
मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मेरठ का एक्यूआई रविवार को 322 था। वहीं सोमवार को गिरकर 288 पर पहुंच गया। हवाओं की गति कभी कम तो कभी ज्यादा रही। इसके कारण एक्यूआई में थोड़ा सुधार आया। दिन में खिली धूप रही। शहर की हवा में सुधार होने पर शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 61 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले छह दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
6 29.5 15.4
7 23.2 16.2
8 29.9 13.7
9 29.3 15.8
10 27.8 13.4
11 27.2 12.6
वर्जन====
दिन का तापमान सामान्य से कम था। रात भी सबसे सर्द रही। दिन के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। सुबह के समय दो दिन तक स्मॉग का असर बना रहेगा। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
वर्जन---
पिछले 24 घंटे में मेरठ के एक्यूआई में काफी सुधार आया है। आगे भी सुधार रहे, इसके लिए टीमें काम कर रही हैं। अगर कहीं पर कृूड़ा और प्रतिबंधित ईधन जलाने की सूचना मिलती है तो टीम कार्रवाई करेगी।
-आरके सिंह, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed