{"_id":"5fd9a8e001392f50f805130c","slug":"temprature-reached-below-normal-due-to-cold-wave-in-western-up-night-temperature-six-degrees-down","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से सामान्य से नीचे पहुंचा पारा, धूप में छूटी कंपकंपी, रात का तापमान 6 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से सामान्य से नीचे पहुंचा पारा, धूप में छूटी कंपकंपी, रात का तापमान 6 डिग्री पहुंचा
Wed, 16 Dec 2020 11:57 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
fog in meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। शीतलहर से तापमान अभी से ही सामान्य से नीचे पहुंच गया है। दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ने के बावजूद धूप में भी कंपकंपी छूटती रही, जबकि सोमवार की रात सबसे सर्द रही, तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रात का तापमान अभी और गिरेगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम एकाएक बदला है। इस समय दिन का तापमान 21 डिग्री तो रात का तापमान 8.5 डिग्री के आसपास होना चाहिए। इसके विपरीत मौसम कार्यालय पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस समय रात में ओस ज्यादा पड़ रही है। रात का तापमान इस माह में दो से तीन डिग्री और गिरेगा। दिन में शीतलहर चलने के कारण धूप बेअसर है। मौसम में बदलाव के चलते अभी दो-तीन दिन में ठंड और भी बढे़गी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने के साथ ठंड का असर ज्यादा हो रहा है।
अगले पांच दिन संभावित तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
16 18.6 5.1
17 18.6 3.7
18 17.0 4.4
19 17.5 5.4
20 18.8 5.8
एक्यूआई फिर बढ़ा
मौसम में आए बदलाव से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी मंगलवार को 149 से बढ़कर 176 पर पहुंच गया। शहर में सबसे ज्यादा एक्यूआई पल्लवपुरम में 226 रहा। गंगागना का 125 व जयभीमनगर का 197 रहा।