{"_id":"5f6baeed8ebc3e3f850aa17f","slug":"tempo-driver-crushed-by-truck-on-delhi-dehradun-highway-dies-modipuram-news-mrt502795918","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टेंपो चालक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टेंपो चालक को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फेस वन के सामने एक ट्रक ने बुधवार सुबह टेंपो का पहिया बदल रहे चालक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
दिल्ली के करावल नगर निवासी विजयपाल पुत्र हरीराम टेंपो चालक था। वह टेंपो में वह कुकर प्रेशर लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। हाईवे पर पल्लवपुरम फेज वन के सामने सुबह पांच बजे टेंपो के पहिये में पंचर हो गया। चालक पहिया बदलने लगा। तभी तेज गति से आए एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो चालक विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के के परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। क्षतिग्रस्त टेंपो को पुलिस ने क्रेन की मदद से मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु किया।