फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Temples, gates and markets are decorated like a bride, see the splendor of Western UP

राम आए हैं: दुल्हन की तरह सज रहे मंदिर-द्वार और बाजार, प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देखें पश्चिमी यूपी की रौनक

Sat, 20 Jan 2024 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jan 2024 02:47 PM IST
सार

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या तो राममय हो ही गई है वहीं  पश्चिमी यूपी में भी 22 जनवरी को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। यहां मंदिरों की सफाई से लेकर घर व द्वारों की सजावट के साथ साथ बाजारों को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पश्चिमी यूपी में प्राण प्रातिष्ठा को लेकर रौनके कैसी हैं आइए जानतें हैं।

विज्ञापन
Temples, gates and markets are decorated like a bride, see the splendor of Western UP
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर वासियों ने खास तैयारियां की हैं। मेरठ में जहां मंदिरों की साफ सफाई के बाद पूजा अर्चना की विशेष तैयारी है, जबकि घरों से लेकर बाजार तक सभी को भगवा रंग में सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन कहीं रामायण पाठ के बाद प्रसाद वितरण होगा तो कहीं कीर्तन और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


श्रीराम दरबार की रंगोली सजाई
मेरठ में केएल इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को मुख्य गेट पर कलश स्थापना की गई। इसके साथ ही विद्यालय प्रांगण में भगवान राम के धनुष और राम दरबार की आकर्षक रंगोली बनाई गई। इसमें छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह से भाग लिया। इन गतिविधियों में सर्वप्रथम विद्यालय के मुख्य गेट पर कलश की स्थापना की गई और इसके साथ ही विद्यालय के प्रांगण में भगवान राम के धनुष, राम दरबार इत्यादि की आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। संवाद
विज्ञापन

Temples, gates and markets are decorated like a bride, see the splendor of Western UP
sheelkunj Meerut - फोटो : Amar Ujala
ओम सेवा समिति 20 से 22 तक कराएगी धार्मिक अनुष्ठान
रुड़की रोड स्थित शीलकुंज कॉलोनी में शुक्रवार को ओम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। इसमें 20 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन कराए जाएंगे।

कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी ने बताया कि ओम सेवा समिति समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन कराती है। समिति अध्यक्ष सुधीर रस्तोगी ने बताया कि 20 जनवरी से कार्यक्रम शुरू होंगे। इसमें शोभायात्रा, भजन संध्या, भंडारे, प्रभात फेरी सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। 

Temples, gates and markets are decorated like a bride, see the splendor of Western UP
sheelkunj Meerut - फोटो : Amar Ujala
शीलकुंज कॉलोनी में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की सुबह भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि रहेंगे। समिति कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह शोभायात्रा शील कुंज कॉलोनी के गेट नंबर एक से शुरू होकर सभी ब्लॉकों में भ्रमण करेगी। 

मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा के बाद अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बड़ी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। अमित सिंघल एवं श्याम यादव ने बताया कि संध्या काल में भजन गाए जाएंगे। प्रसाद वितरण होगा। कॉलोनी को भव्य तरीके से सजाया जाएगा और आतिशबाजी होगी।  
विज्ञापन

Temples, gates and markets are decorated like a bride, see the splendor of Western UP
शोभायात्रा - फोटो : Amar Ujala

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में  बिजनौर जनपद में सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से श्री राम  शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। 

लाल मग्घूशरण सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की ओर से अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री राम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार के नेतृत्व में निकाली गई  श्री राम शोभायात्रा का व्यवस्थापक आनंत अग्रवाल, प्रदीप डेजी और दिनेश चंद्र गुप्ता ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। स्कूल के विद्यार्थियों  ने बैंड धुन के साथ वातावरण को श्रीराममय बना दिया। 

 श्री राम की भूमिका में पूनम, लक्ष्मण की भूमिका में खुशी, सीता की भूमिका में वैष्णवी और हनुमान की भूमिका में कार्तिक शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों रेलवे स्टेशन चौराहा,कृष्ण टॉकीज, माल गोदाम तिराहा होती हुई श्रीराम शोभायात्रा स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed