फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Temperature increased by eight degrees in two days, reached beyond 30

दो दिन में आठ डिग्री बढ़ा तापमान, 30 के पार पहुंचा

Thu, 13 Oct 2022 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by eight degrees in two days, reached beyond 30
दो दिन में आठ डिग्री बढ़ा तापमान, 30 के पार पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। बारिश के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। दो दिन में तापमान आठ डिग्री बढ़कर बुधवार को 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह तेज धूप निकली और दिन में गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि अभी रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई।
चार दिन तक लगातार रिकॉर्ड बारिश के चलते ठंड का अहसास होने लगा था। तापमान गिरकर 22 डिग्री के पास आ गया था। बारिश से तापमान में आई गिरावट से माना जा रहा था कि ठंड ने इस बार जल्दी दस्तक दे दी। मंगलवार से साफ हुए मौसम के बाद बुधवार को भी सुबह से तेज धूप निकली और दिनभर मौसम साफ रहा। इसके चलते पारा बढ़कर 30 डिग्री के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 20 अक्तूबर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होगी और ठंड दस्तक देगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 18 अक्तूबर तक बारिश के आसार नहीं है। दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं, शहर का एक्यूआई स्तर में भी फिलहाल सुधार चल रहा है। बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 58 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed