फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   temperature in meerut

अप्रैल में चढ़ेगा पारा, छूटेंगे पसीने 

Thu, 31 Mar 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 31 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
temperature in meerut
धूप से बचने का प्रयास करती युवतियां। - फोटो : फाइल फोटो
अप्रैल के प्रथम सप्ताह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर देगी। आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। इससे तपिश बढ़ जाएगी। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होगा।
विज्ञापन


मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम बदलने से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पिछले चार दिन में तापमान में 9 डिग्री का उछाल आया है। मौसम में आए बदलाव से दिन और रात का पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। अब पारा चढे़गा और गर्मी भी अपना असर दिखाएगी। दिन का पारा अप्रैल के शुरू में ही 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


पिछले चार दिन से लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, इससे गर्मी बढ़ने लगी है। रात का पारा भी 18 डिग्री को पार कर गया है। मौसम कार्यालय पर बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 64 व न्यूनतम 27 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री व रात के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह दिनों का तापमान 
तिथि    अधिकतम न्यूनतम 
25       34.9     14.9 
26       25.8      17.5 
27       31.4      17.6 
28       31.2      14.0 
29       32.6      17.9 
30       34.7       18.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed