फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   telent hunt

ऐतिहासिक बूढा-बाबा मेले में टेलेंट हंट में माईकल ग्रुप के कलाकारों ने दिखाए करतब

Fri, 12 Jul 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
telent hunt
सरधना। ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले में बृहस्पतिवार रात में टेलेंट हंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संगीत सोम शामिल हुए और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने की। वहीं, उद्घाटन मदनलाल बंसल ने किया। दीप प्रज्ज्वलन वीरेंद्र चौधरी ने किया। वहीं, मंच संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। इस मौके पर शाहरूख उर्फ बंटी, मलखान सैनी, माया प्रकाश, शैलेंद्र गुप्ता, ललित गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेरठ से आए माइकल ग्रुप के कलाकारों ने करतब दिखाए। तनु कश्यप ने एकल नृत्य किया। मेरठ सेवा समाज के कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों ने कार्यक्रम का आंनद लिया। पालिका द्वारा मेले में अतिथियों के बैठने के लिए कुर्सी की समुचित व्यवस्था नहीं करने पर कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष शाहरूख उर्फ बंटी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यकारी ईओ व एसडीएम अमित कुमार से भी शिकायत की। वहीं, बृहस्पतिवार को मेले में बूढ़ा बाबा व बाबू नाम के होर्डिंग लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed