फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Telangana Police was assaulted in Meerut Sadar Bazar and traders have announced market shutdown

करोड़ों रुपये की चोरी का मामला: मेरठ में तेलंगाना पुलिस से हाथापाई, बाजार बंद का एलान, सामने आई ये बात

Thu, 30 Dec 2021 12:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Dec 2021 12:55 AM IST
सार

दबिश देने मेरठ पहुंची तेलंगाना पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। व्यापारियों ने गुरुवार को बाजार बंद करने का एलान किया है। जानिए आखिर मामला क्या है।

विज्ञापन
Telangana Police was assaulted in Meerut Sadar Bazar and traders have announced market shutdown
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तेलंगाना पुलिस की सराफा बाजार में दबिश के बाद व्यापारियों का गुस्सा फूट गया। पुलिस से हाथापाई तक की नौबत आ गई। हंगामे के बाद पुलिस पर फर्जी ढंग से व्यापारी को फंसाने का आरोप लगाते हुए कारोबारियों ने जाम लगाने की कोशिश की। आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार को सराफा बाजार बंद रखने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन


तेलंगाना में 12 नवंबर को हुई करोड़ों की चोरी में पुलिस ने दिल्ली निवासी नदीम को गिरफ्तार किया था। मेरठ पहुंची तेलंगाना पुलिस ने नदीम के हवाले से बताया कि उसने 15 नवंबर को चोरी का 200 ग्राम सोना प्रकाश चंद राकेश कुमार के मालिक राकेश निवासी रेलवे रोड को बेचा था। तेलंगाना क्राइम ब्रांच की टीम देहली गेट थाने में आमद दर्ज कराए सराफा कारोबारी राकेश कुमार के पहुंच गई। इस पर व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


शहर सराफा बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री नरेश माहेश्वरी और मेरठ बुलियन टेड्रर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनन्द अग्रवाल ने कहा कि बिना थाने में आमद दर्ज कराए व्यापारी के प्रतिष्ठान पर हथियार लेकर तेलंगाना पुलिस कैसे पहुंची। देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई तो व्यापारियों की नोकझोंक हुई। थाने में भी व्यापारियों ने जमकर हंगामा करते हुए तेलंगाना पुलिस से हाथापाई तक कर दी। व्यापारियों का कहना था कि राकेश कुमार का व्यापार मोतियों की फूल मालाओं का है, वह सोने चांदी का कारोबार नहीं करते तो उन्हें झूठा क्यों फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी किए चेक, नहीं दिखा आरोपी
व्यापारियों ने सीसीटीवी चेक कराए, जिसमें तेलंगाना पुलिस को आरोपी 15 नवंबर और आसपास के दिनों में भी दुकान के अन्दर दाखिल और जाता-जाता भी नहीं दिख रहा है। आसपास के सीसीटीवी भी चेक कराए गए, यहां भी आरोपी नहीं दिखा। इसके बाद व्यापारियों का और आक्रोश फूट गया। 

... तो लुटेरों का मच गया शोर
बिना वर्दी के तेलंगाना पुलिसकर्मी हथियार लेकर आए तो लुटेरों के बाजार में आने का शोर मच गया। जब विजय आनन्द अग्रवाल पहुंचे तो उन्होंने पुलिसकर्मियों की आईडी चेक की तो सब व्यापारी शांत हुए और पुलिसकर्मी कंफर्म किया। 

जब तक क्लीन चिट नहीं, तब तक नहीं खुलेंगे बाजार
व्यापारियों का कहना था कि जब तक उनके व्यापारी साथी को क्लीन चिट इस मामले में नहीं मिलती, तब तक बाजार बंद रहेंगे। दूसरे राज्यों और आसपास की पुलिस के मेरठ आकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 

आए दिन परेशान करती है पुलिस 
आए दिन पुलिस  चोरी और लूट का माल खरीदने का आरोप लगाकर व्यापारियों के यहां दबिश देकर परेशान करती है। विरोध में गुरुवार को बंद का एलान किया है। - विजय आनन्द अग्रवाल महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन 

सभी दुकानें बंद रहेंगी 
 व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। इसलिए शहर सराफा बंद करने का निर्णय लिया गया है। आज शहर सराफा की सभी दुकाने बंद रहेगी।  - नरेश माहेश्वरी महामंत्री शहर सराफा बाजार व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed