फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tej raftaar ne cheen le do parivaaro ki jindgi

तेजी रफ्तार ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां 

Fri, 16 Mar 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
tej raftaar  ne cheen le do parivaaro ki jindgi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस की तेज रफ्तार ने पलभर में दो परिवारों की खुशियां छीन ली। हंसते खेलते परिवार में मातम का माहौल है। घटना में घायल यात्रियों का कहना था कि हादसे का एक कारण बस की तेज गति भी है। 
विज्ञापन

इस हादसे में बस के संविदा परिचालक सिद्धार्थ की मौत हो गई। पिता रेक सिंह रोडवेज में ही यातायात इंस्पेक्टर हैं। तीन भाई हैं। दो भाई रविंद्र और नीरज नोएड़ा में सर्विस करते हैं और वहीं रहते हैं। परिजनों के अनुसार करीब चार साल पहले सिद्धार्थ की शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं है। हादसेे के बाद उसकी पत्नी पूनम और मां सावित्री का बुरा हाल है। कुछ माह पूर्व ही उसके भाई की शादी हुई थी। वहीं सरधना के बहादुरपुर निवासी दिलशाद की भी शादी हो चुकी थी, लेकिन बच्चा नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है। दिलशाद रोडवेज में संविदा पर परिचालक लगा था। तीन भाई हैं। जिला अस्पताल पहुंचे भाई शव से लिपटकर रो रहे थे। एसओ सरधना ने बताया कि घटना के संबंध में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन


कोर्ट में क्लेम करने पर होगा मुआवजे का निर्णय
दुर्घटना में घायल यात्रियों को विभागीय स्तर से मुआवजा आदि कोई मदद मिलेगी या नहीं। इस सवाल पर भैसाली डिपो के अधिकारियों का कहना था कि  यदि कोई घायल कोर्ट में दावा करता है तो कोर्ट इसका निर्णय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर संभव सहयोग करेंगे
सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि घटना दुखद है। उनकी पूरी हमदर्दी मृतक और घायलों के परिवार के साथ है। वे उनकी हर संभव मदद को तैयार हैं। उनके बेहतर इलाज के लिए डीएम से भी बात हुई है। आर्थिक मदद और मुआवजे के लिए पोस्टमार्टम जरूरी है। दिलशाद के परिजनों को समझाया गया, लेकिन वह तैयार नहीं थे। बावजूद पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का पूरा प्रयास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed