फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tehsildars letter stirred up after wrote It is better to choose death in Meerut

तहसीलदार के पत्र ने मचाई खलबली, लिख डाला- 'इससे तो मौत को गले लगाना बेहतर'

Wed, 19 Dec 2018 03:25 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 19 Dec 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
Tehsildars letter stirred up after wrote It is better to choose death in Meerut
letter

अधिवक्ताओं के प्रदर्शन से सुर्खियों में आए तहसीलदार सदर उमेशचंद्र शुक्ला के पत्र ने फिर हलचल मचा दी है। डीएम के नाम भेजे गए इस पत्र में तहसीलदार ने कहा है कि जिल्लत की जिंदगी जीने के बजाय मौत को गले लगाना बेहतर है। तहसीलदार ने इस पत्र में डीएम को उन्हें अधिकार विहीन करने के फैसले पर भी चुनौती दी है।            

विज्ञापन


पिछले दिनों सदर तहसीलदार के न्यायिक कार्य को लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम को घेरते हुए हंगामा काटा था। इस पर डीएम ने तहसीलदार के न्यायिक अधिकार रोकते हुए अधिवक्ताओं की शिकायतों पर जांच एडीएम वित्त रवींद्र कुमार को सौंप दी। डीएम के इस फैसले को ही तहसीलदार ने चुनौती दे डाली है। 
विज्ञापन


कहा है कि तहसीलदार के न्यायिक अधिकारों में कटौती का अधिकार राजस्व परिषद को है, डीएम को नहीं है। इसके अलावा उन्होंने एडीएम वित्त द्वारा अधिवक्ताओं की शिकायत पर की न्यायिक वादों की जांच रिपोर्ट पर भी सीधे सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंगलवार को तो तहसीलदार उमेशचंद्र शुक्ला ने डीएम को एक और पत्र देते हुए यहां तक कह दिया कि जिल्लत की जिंदगी जीने के बजाय मौत को गले लगाना बेहतर है। कह दिया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। मथुरा में तैनाती के बाद से अबतक उन्हें वेतन तक नहीं मिला है।          

मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। अपनी यह पीड़ा लिखा पत्र डीएम साहब की कोठी पर दे आया हूं। 
- उमेशचंद्र शुक्ला, तहसीलदार, सदर 

उन्हें अभी तक ऐसे किसी पत्र की जानकारी नहीं है। फिर भी कोई पत्र तहसीलदार ने दिया है, उसके अनुरूप विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।      
- सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed