{"_id":"60aabc388ebc3e38390a4aa5","slug":"tehsildars-in-kharkhauda-hastinapur-bdo-will-take-oath-in-other-blocks-city-news-mrt539586847","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा, हस्तिनापुर में तहसीलदार, अन्य ब्लॉक में बीडीओ दिलाएंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा, हस्तिनापुर में तहसीलदार, अन्य ब्लॉक में बीडीओ दिलाएंगे शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा, हस्तिनापुर में तहसीलदार, अन्य ब्लॉक में बीडीओ दिलाएंगे शपथ
मेरठ। शासन द्वारा गांव की सरकार की शपथ के लिए जारी किए गए आदेश के बाद जिलाधिकारी के.बालाजी ने 12 ब्लॉकों में शपथ प्रक्रिया पूरी कराने के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया है। इसमें खरखौदा और हस्तिनापुर में क्रमश: तहसीलदार मेरठ और मवाना, जानीखुर्द में जिला गन्ना अधिकारी और बचे नौ ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी जिम्मेदारी निभाएंगे। कल से वर्चुअली शपथ प्रक्रिया को ग्राम पंचायतवार स्लॉट में बांटकर किया जाएगा।
सचिव गांव में जाकर प्रधानों को इसकी तैयारी कराएंगे। इसके बाद ब्लॉकवार जोड़कर शपथ ली जाएगी। वहीं, 27 मई को ग्राम पंचायत की पहली बैठक कराई जानी है। इसके बाद शासन को सूचना भेजी जाएगी। ग्राम पंचायतों में शपथ के बाद अन्य विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा। जिससे कोरोना काल में प्रधान पूरी मुस्तैदी के साथ जुट सकें। अभी तक कई प्रधान शपथ न होने के कारण रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण भी ग्राम पंचायत में दिक्कत आ रही थी।
मवाना में सबसे अधिक ग्राम पंचायत नहीं लेंगी शपथ
कोरम पूरा न होने के कारण मवाना ब्लॉक में सबसे अधिक 28 ग्राम पंचायतों में शपथ नहीं ली जाएगी। नियमानुसार ग्राम पंचायत में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ दो तिहाई बहुमत होना जरूरी है। वहीं, दूसरे नंबर पर रोहटा में 27, जानीखुर्द में 20 और सबसे कम मेरठ ब्लॉक में तीन ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण नहीं हो सकेगी।