फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager's three murderers sent to jail

किशोरी के तीनों हत्यारोपियों को जेल भेजा

Tue, 05 Jan 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager's three murderers sent to jail
परीक्षितगढ़। एक माह पूर्व जनपद बागपत के ग्राम भट्ठा बस्ती खेकड़ा निवासी 14 वर्षीय किशोरी के प्रेमी ने भाई व मामा के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव ग्राम अटेरना के समीप गंगनहर में फेंक दिया था। वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि खेकड़ा के ग्राम भट्ठा बस्ती निवासी किशोरी रानी का थाना सिंघावली के ग्राम हजूराबाद गढ़ी निवासी कपिल पुत्र सत्यवान से प्रेम प्रंसग था। इसके चलते वह रानी को बहला-फुसलाकर ले गया था। खेकड़ा निवासी अपनी बहन भारती के मकान में रहने लगा। बीती छह दिसंबर को कपिल रुपये लेने गांव हजूराबाद गढ़ी आया था। इसके बाद वह प्रेमिका के पास पहुंचा तो वह लापता थी। वह रातभर तलाश करने के सुराग नहीं मिलने पर वापस मकान में पहुंचा। रानी सुबह में लौटी तो कपिल ने रातभर गायब रहने की वजह पूछी। इस बारे में बताया कि उसके पहले एक युवक से संबंध थे। अब उससे संबंध तोड़कर आई है। इस पर कपिल एवं रानी में कहासुनी होने लगी। इसकी जानकारी कपिल ने अपने मामा बालेंद्र सिंह निवासी ग्राम छुर सरधना को दी। इस पर बालेंद्र सिंह ने दोनों को अपने पास बुला लिया और समझौता करा दिया। इसी दौरान कपिल का छोटा भाई अमित मामा के घर पहुंचा और तीनों शराब पीने लगे। रानी ने कपिल से ऐतराज जताया। इस पर कपिल ने रानी से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर तीनों ने उसके मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दी। इसके बाद कपिल अपने मामा बालेंद्र साथ शव को बाइक पर लेकर ग्राम अटेरना के समीप गंगनहर में फेंक आया।
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र का एक युवक बीती 13 दिसंबर को अटेरना के समीप गंगनहर में डूब गया था। इस बाबत पीएससी रेसक्यू आपरेशन के दौरान बीती 14 दिसंबर को किशोरी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शनाख्त नहीं होने पर शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। रानी की मां उर्मिला ने कपड़े व हाथ में पहने कडे़ से उसकी शनाख्त अपनी पुत्री के रूप में की। थाना पुलिस का कहना है कि बरामद शव का डीएनए का मिलान उसकी मां के डीएनए से कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि तीनों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। इस पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed