{"_id":"5da0e9cd8ebc3e93da788ece","slug":"teenager-raped-in-house-meerut-news-mrt4480272177","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी से किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी से किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो
Sat, 12 Oct 2019 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी का आरोप है कि युवक ने तमंचे से डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्ष किशोरी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन घर में घुस आया। तमंचे दिखाकर उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने का प्रयास करने पर आरोपी ने पीटा। जाने से पहले उसने छोटे भाई को अगवा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के घर लौटने पर किशोरी ने वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। किशोरी के परिजनों ने थाने में आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कराई रही है। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन