फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teenager got sexualy assaulted by three in kharkhauda Meerut after kidnapping from home

दुस्साहस: मेरठ के खरखौदा में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में जंगल में मिली, तनाव

Tue, 10 Aug 2021 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Aug 2021 11:25 AM IST
सार

पुलिस ने किशोरी पक्ष पर दबाव बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के बजाय केवल दुष्कर्म में ही तहरीर ली है। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
teenager got sexualy assaulted by three in kharkhauda Meerut after kidnapping from home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया गया कि आरोपी किशोरी को उसके घर से जबरन उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों के खोजबीन करने पर किशोरी बदहवास हालत में जंगल में मिली। परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। वहीं मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर गांव में तनाव की स्थिति है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात्रि गांव के ही विशेष संप्रदाय के तीन युवक अनुसूचित जाति की एक किशोरी को उठाकर ले गए। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों की नींद टूटी तो किशोरी को बिस्तर पर न पाकर उन्होंने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद किशोरी पास के ही जंगल में बदहवास हालत में मिली। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने किशोरी पक्ष पर दबाव बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के बजाय केवल दुष्कर्म में ही तहरीर ली है। मामला विशेष संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।


गांव में विशेष संप्रदाय का वर्चस्व है। अनुसूचित जाति की जनसंख्या बहुत कम है, लेकिन इस बार ग्राम पंचायत योजना में गांव का प्रधान भी अनुसूचित जाति का ही है। गांव में पहले से ही दोनों संप्रदायों में तनाव की स्थिति बनी थी। वहीं क्षेत्र में पहले भी दो संप्रदायों के बीच बड़ा विवाद हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed