फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teenager from rohtak sold in Red Light area of Meerut UP after trapped in the love

किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, फिर यूपी के इस रेड लाइट एरिया में बेच दिया

Sun, 17 Feb 2019 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Feb 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
teenager from rohtak sold in Red Light area of Meerut UP after trapped in the love
girl - फोटो : livemint.com
मामला यूपी के मेरठ का है जहां पुलिस ने देर रात रोहतक जिले की एक नाबालिक किशोरी को रेस्क्यू कर रेड लाइट एरिया से बरामद किया है। बताया गया कि रोहतक की एक किशोरी को एक युवक ने पहले तो प्रेमजाल में फंसाया फिर मेरठ के कबाड़ी बाजार में लाकर बेच दिया। शनिवार देर रात रोहतक पुलिस ने ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ मिलकर कबाड़ी बाजार में छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले रोहतक से किशोरी अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने ऑनलाइन शिकायत करते हुए अफसरों से कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए रोहतक पुलिस किशोरी के पिता के साथ शनिवार को मेरठ पहुंची और ब्रह्मपुरी पुलिस को साथ लेकर कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर छापा मारा। पुलिस ने किशोरी को एक कोठे से बरामद कर लिया, हालांकि कोठा संचालिका पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकली। 

किशोरी ने बताया कि रोहतक निवासी एक युवक ने उसे सप्ताहभर पहले कबाड़ी बाजार में लाकर बेच दिया था। यहां उसे बंधकर बनाकर रखा गया और उससे देह व्यापार कराया गया। रोहतक पुलिस किशोरी को साथ लेकर लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed