फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager drowns in Ganga while bathing in Hastinapur, divers engaged in search

Meerut: हस्तिनापुर में स्नान करते वक्त गंगा में डूबा किशोर, तलाश में जुटे गोताखोर, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 15 Apr 2024 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Apr 2024 03:20 PM IST
सार

बिजनौर से जागरण मंडली के साथ वापस घर लौट रहा युवक गंगा में डूब गया। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Teenager drowns in Ganga while bathing in Hastinapur, divers engaged in search
गंगा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर क्षेत्र में  बिजनौर से जागरण मंडली में शामिल युवक लौटते वक्त भीमकुंड गंगा घाट पर स्नान करते समय अचानक गंगा में डूब गया। युवक के डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की  लेकिन उसका अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ के मलयाना निवासी अनुज(19) जागरण पार्टी में काम करता है। वह रविवार को चांदपुर के किसी गांव में अपनी पार्टी के साथ माता का जागरण करने के लिए गया हुआ था। सोमवार दोपहर को जब मंडली के साथ वह वापस लौट रहा था तो भीमकुंड गंगा घाट पर सभी ने स्नान किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीकर हादसा: मेरठ में मची चीत्कार, सिसकियों संग गुजरी रात, आज पहुंचेंगे शव, बंद रहेगा खंदक बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Teenager drowns in Ganga while bathing in Hastinapur, divers engaged in search
गंगा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

स्नान करते वक्त अनुज अचानक गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने से वह गंगा में डूबने लगा उसके साथियों ने बताया कि अनुज तैरना नहीं जानता था। मामले की सूचना स्थानीय लोगों को दी गई जिनकी मदद से थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। गंगा में डूबे युवक की स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है लेनि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। 

उधर गंगा में डूबने की सूचना जब अनुज के परिवार को मिली तो परिजनों कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि हस्तिनापुर व चांदपुर पुलिस मौके पर मौजूद है।  गंगा में डूबे युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर लगाए गए हैं।  

काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक गंगा में डूबे युवक का कोई पता नहीं लग सका है। जम्बूदीप चौकी प्रभारी अरुण मलिक ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर लगाए गए हैं और तलाश की जा रही है। वहीं मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed