{"_id":"5da4dc368ebc3e016a182ddb","slug":"tecnical-team-constituted-for-aathwada-meerut-news-mrt448548674","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतवाड़ा के लिए गठित की तकनीकी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतवाड़ा के लिए गठित की तकनीकी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
नीर फाउंडेशन के अनुरोध पर जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय मिशन फॉर क्लीन गंगा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार ने काली नदी के तकनीकी निरीक्षण के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम शीघ्र ही काली नदी के प्रदूषण ग्रसित क्षेत्रों व उद्गम स्थल अंतवाड़ा में निरीक्षण कर अपनी विशेषज्ञ राय देगी।
नदीपुत्र रमन त्यागी ने बताया कि हैस्को के साथ मिलकर नीर फाउंडेशन काली नदी के उद्गम को पुनर्जीवित करने का काम कर रहा है। इसमें जिला प्रशासन व राष्ट्रीय मिशन फॉर क्लीन गंगा का भी सहयोग मिल रहा है। मिशन की टीम मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ व कन्नौज आदि जिलों में जाकर नदी में प्रदूषण के बिन्दुओं पर जांच करेगी। नदी को प्रदूषण मुक्त करके अविरल व निर्मल बनाने में मददगार सभी पहलुओं पर टीम अपनी राय देगी। इस टीम में तकनीकी निदेशक डॉ. प्रवीन कुमार, सिविल इंजीनियर विजय यादव, वैज्ञानिक विवेक राज व सीवेज शोधन व वेस्टवाटर विशेषज्ञ महेश कुमार शामिल हैं।
फाउंडेशन ने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय संगठन अर्थ डे नेटवर्क से भी अभियान में जुड़ने का आग्रह किया है। अर्थ डे नेटवर्क के भारत में निदेशक अनिल अरोड़ा ने ईमेल के माध्यम से नदी सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग व समर्थन की बात कही है। अर्थ डे नेटवर्क ग्रेट ग्लोबल क्लीनअप कार्यक्रम के तहत गंगा की सफाई में सहयोग कर रहा है। इसी के तहत काली नदी उद्गम को पुनर्जीवित करने के लिए अपना समर्थन दिया है। वहीं नदी सेवा का कार्य सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।