फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   technical bid for city development

शहर को स्मार्ट बनाने के लिए कौन-सी कंपनी आई आगे, आज लगेगा पता

Thu, 15 Jul 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
technical bid for city development
सिटी डेवलपमेंट प्लान के लिए आज खोली जाएगी तकनीकी बोली
विज्ञापन

मेरठ। सिटी डेवलपमेंट प्लान को धरातल पर लाने के लिए तेजी से प्रक्रिया शुरू की जा रही है। महज एक माह के अंदर ही तकनीकी बोली आज खोली जाएगी। इसमें पता लग जाएगा कि कितनी कंपनियों ने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए रुचि दिखाई है। इसके बाद 27 जुलाई को वित्तीय बोली खुलेगी और उसके बाद ही फाइनल कंपनी को सिटी डेवपलमेंट प्लान बनाने का जिम्मा दिया जाएगा।
मेरठ विकास प्राधिकरण ने सिटी डेवलपमेंट प्लान का पूरा खाका तैयार किया था। इसके बाद इसका प्रचार-प्रसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गया। जिसमें मल्टीनेशनल कंपनियों ने रुचि दिखाते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लिया। इसमें कंपनियों ने अपने कुछ सवाल एमडीए से किए। जिनका निस्तारण और सुझाव देते हुए एमडीए ने पूरे डॉक्यूमेंट को वेबसाइट पर अपलोड किया था। इसमें टेंडर धनराशि को 10 लाख रुपये से कम करने का सबसे अधिक सुझाव कंपनियों ने दिया था। जिसे प्राधिकरण ने नकार दिया था। प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक इश्तियाक अहमद का कहना था कि इससे लो-ग्रेड कंपनियों को भी इसमें शामिल होने का मौक मिल जाता। इसी को देखते हुए टेंडर धनराशि को कम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इन कंपनियों ने दिखाई थी रुचि
क्रिएटिव सर्किल, एजिस, डीडीएफ कंसल्टेंट, नियोजिओ इंफो प्राइवेट लिमिटेड, ट्रैक्टबेल इंजीनियरिंग, इंटरकांटनेंटल कंसल्टेंट, इवाई बिल्डिंग मल्टीनेशनल कंपनियों ने रूचि दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed