{"_id":"60e21bd18ebc3ebf2103c1f0","slug":"teasing-with-lady-constable-meerut-news-mrt5458916146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड,हाथापाई, भाई से बदसलूकी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड,हाथापाई, भाई से बदसलूकी,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, भाई से बदसलूकी
मोदीपुरम (मेरठ)। लखनऊ में तैनात एक महिला कांस्टेबल अपने भाई के साथ कंकरखेडा बाईपास से शास्त्री नगर में अपने घर जा रही थी। रास्ते में कार सवार दो युवकों ने खड़ौली चौराहे के पास महिला कांस्टेबल की कार को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। भाई ने विरोध किया तो उससे भी बदसलूकी की गई। बाद में कंकरखेडा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
शास्त्री नगर निवासी युवक उसकी बहन महिला कांस्टेबल मामा के यहां से शास्त्री नगर की ओर जा रहे थे। शाम करीब छह बजे वह हाईवे पर खड़ौली चौराहे के पास पहुंचे। आरोप है कि पीछे से आए कार में सवार दो युवकों ने महिला कांस्टेबल की कार रुकवाई और फोटो खींचने लगे। इस पर भाई ने विरोध किया तो उससे भी बदसूलकी की।
महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई भी की गई। एक आरोपी ने खुद को कंकरखेड़ा थाने का पुलिसकर्मी बताया और बोला कि तुम्हें अभी बताता हूं, तुम मुझे नहीं जानते हो। यह भी आरोप है कि युवकों ने महिला कांस्टेबल को जातिसूचक शब्द भी कहे। इसे लेकर हंगामा हो गया। इस बीच, कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद ंस्पेक्टर कंकरखेडा तपेश्वर सागर पहुंचे और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण चौधरी निवासी कृष्णानगर रुड़की रोड और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।