{"_id":"601b0a5e8ebc3e26ca6916fe","slug":"teasing-two-girls-meerut-news-mrt523626546","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों से छेड़छाड़ पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवतियों से छेड़छाड़ पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड पार्क में दो युवतियों से छेड़छाड़ पर हंगामा
मेरठ। सूरजकुंड पार्क में बुधवार शाम दो युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। लोगों ने दो मनचलों की धुनाई कर दी। इसकी जानकारी लगने पर सिविल लाइन और नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले आरोपी वहां से भाग निकले।
सूरजकुंड पार्क में बुधवार को दो युवतियां परिवार के साथ घूमने के लिए गई थीं। आरोप है कि दोनों युवतियों के साथ पार्क में टहल रहे दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। युवतियों ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई। युवतियां भी मनचलों के पीछे दौड़ पड़ीं। दोनों को सूरजकुंड पार्क के बाहर पकड़ लिया गया। बाद में उनकी काफी पिटाई की गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि युवतियों ने थाने में कोई शिकायत पत्र नहीं दिया। आरोपियों की तलाश कर रही है।
--