मवाना। दिल्ली से 16 अक्टूबर में आने वाली सीआरएम (कॉमन रिवन्यू मिशन) टीम से पूर्व आज एडीओ आफिस की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। टीम ने सीएचसी का निरीक्षण कर हेल्थ संबंधित सभी व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ हेल्थ केयर संबंधित जानकारी ली तथा प्रसूति विभाग का निरीक्षण किया। टीम ने सीएचसी परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
एडीओ आफिस से ज्वाइंट डायरेक्टर एसके जैन, डॉ. विजय गोस्वामी तथा स्टेट कोर्डिनेटर मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर से परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए प्रसूति विभाग, लेबर रूम के साथ कंगारू केयर यूनिट की व्यवस्थाओं की जांच की। साथ ही ब्लड विभाग, एक्सरे रूम, इमरजेंसी वार्ड के अतिरिक्त दवा भंडार का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 16 से 23 अक्टूबर तक दिल्ली से सीआरएम (कॉमन रिवन्यू मिशन) की टीम औचक निरीक्षण करेगी। जिसको लेकर प्रदेश स्तरीय नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने निरीक्षण से पहले व्यवस्था रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।