फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   team hostage by the defaulters

बकाएदारों ने विद्युत निगम की टीम को बंधक बनाया

Sat, 03 Aug 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
team hostage by the defaulters
भैंसा में प्रधान पति से बात करते हुए एसडीओ विद्युत निगम। - फोटो : MAWANA
गांव भैंसा में पंद्रह ग्रामीणों के विद्युत मीटर उतारे, चार दिन बाद फिर चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। गांव भैंसा में बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर मीटर उतारने पहुंची टीम को ग्राम प्रधान पति एवं ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। उन्होंने गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने के बाद ही ऐेसी कार्रवाई करने की मांग की। काफी गहमागहमी के बाद टीम चार दिन बाद कार्रवाई करने की चेतावनी देकर लौट आई।
गांव भैंसा में काफी लोगों पर बिजली बिल का बकाया चल रहा है। इस पर एसडीओ योगेंद्र बजाज, जेई व लाइनमैन आदि बृहस्पतिवार को कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। टीम ने बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेद कर मीटर उतारने शुरू कर दिए। टीम अभी तक करीब 15 मीटर ही उतार पाई थी कि ग्रामीण एकत्र होकर ग्राम प्रधान के पास पहुंचे। जिस पर ग्राम प्रधान पति विलियम के नेतृत्व में ग्रामीण विद्युत निगम की टीम के पास पहुंचे तथा विरोध करते हुए उने घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पहली बार इस प्रकार मीटर उतारने की कार्रवाई देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका मिल पर गन्ने का बकाया है। उसका भुगतान करा दिया जाए, वे लोग बिजली के बिल का भुगतान कर देंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि इस संबंध में आला अधिकारियों के आदेश है कि जब तक गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जाएगा। किसानों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। काफी देर तक गहमा गहमी के बाद टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई। प्रधान पति का कहना है कि इस संबंध में आला अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, एसडीओ योगेंद्र बजाज ने बताया कि टीम गांव में गई थी। टीम ने लगभग 15 बकाएदारों के मीटर जब्त किए हैं। चार दिन के भीतर यदि ग्रामीण उच्चाधिकारियों से आदेश आदि नहीं कराते हैं तो पुन: बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed