फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher's family met IG, said dismiss both constables

Meerut News: आईजी से मिले शिक्षक के परिजन, बोले दोनों सिपाहियों को बर्खास्त करो

Fri, 29 Sep 2023 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 29 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Teacher's family met IG, said dismiss both constables
मेरठ/खरखौदा। खरखौदा पुलिस द्वारा बाइक में तमंचा रखकर जबरन युवक को फंसाने के मामले में लाइन हाजिर किए गए दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षक के परिजनों ने आईजी से मिलकर थाना प्रभारी और दोनों सिपाहियों को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

अंकित के पिता अशोक त्यागी ने बताया कि उनका बेटा कोचिंग सेंटर में कोचिंग देने के साथ-साथ पिछले तीन वर्ष से यूपीएससी की भी तैयारी कर रहा है। दूसरे पक्ष से सांठ-गांठ कर पुलिस अंकित त्यागी के भविष्य को खराब करने में जुटी है। अंकित के पिता ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व बेटे पर दर्ज किए गए मुकदमे को खत्म करने के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पूरे मामले में किरकिरी होने के बाद खरखौदा पुलिस ने अंकित त्यागी को 141ए के नोटिस पर छोड़ने के लिए परिवार के लोगों को बुलाया, लेकिन वे नहीं गए। जिसके बाद पुलिस ने एक ग्रामीण की सुपुर्द में अंकित को छोड़ा।
विज्ञापन

पुलिस की फर्द में कई खामियां
सिपाहियों की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद होने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत सिपाहियों से ही फर्द बनवाकर अंकित त्यागी को तमंचे के आरोप में दाखिल कर दिया। फर्द में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंकित त्यागी के बड़े भाई रोहित को फरार होना बताया था। बाद में जब पुलिस रोहित के आवास पर पहुंची तो मकान का दरवाजा भी रोहित ने ही खोला था। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इसके बावजूद भी मकान में इस बाइक के पास एक अन्य बाइक भी खड़ी थी। पुलिस ने उस बाइक की तलाशी क्यों नहीं ली। इन सब मामलों से अंकित के परिजनों के आरोप पुलिस के खिलाफ जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि पहले खुद ही रखकर फिर करते हैं बरामद। झूठी है इनकी दबिश और झूठी है हिरासत।

ये है मामला
खरखौदा पुलिस के दो सिपाही खंदावली गांव निवासी शिक्षक अंकित त्यागी (26) को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार करके थाने ले गए थे। अंकित से तमंचा बरामद दिखाया गया था। अंकित के पिता अशोक त्यागी ने बताया था कि परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दूसरे पक्ष से मिलकर पुलिस ने अंकित को झूठे मुकदमे में फंसाया है। परिजनों ने आईजी से शिकायत करते हुए सीसीटीवी की फुटेज दिखाई थी, जिसमें दोनों सिपाही दिनेश कुमार और संतोष कुमार सीसीटीवी में बाइक के पास जाते नजर आ रहे थे। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच एसपी देहात को सौंपकर दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी देहात जांच कर रहे हैं।



दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर होगा बड़ा आंदोलन
खरखौदा। त्यागी ब्राह्मण भूमिहार स्वाभिमान मोर्चा के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को अंकित त्यागी के परिजनों से मिले। पदाधिकारी कुलदीप त्यागी खासपुर, अम्बरीश त्यागी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। चेतावनी दी अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed