{"_id":"59d9b04e4f1c1bec538b64a0","slug":"teacher-slapped-her-5th-class-student-student-suffers-from-eye-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर के एक थप्पड़ ने पूरे परिवार को रुला दिया, छात्र की आंख में आई गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर के एक थप्पड़ ने पूरे परिवार को रुला दिया, छात्र की आंख में आई गंभीर चोट
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Sun, 08 Oct 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शारदेन स्कूल में अध्यापिका ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिए। इससे उसकी आंख में गंभीर चोट पहुंची है। शिकायत मिलने पर प्रबंधन ने कोई एक्शन नहीं लिया। इस पर छात्र का पिता बेटे के साथ एसएसपी अनंतदेव से मिला और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शहर के मल्हूपुरा निवासी मोहम्मद रिजवान खान शनिवार को अपने बेटे शफवान को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका बेटा शारदेन स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। आरोप लगाया कि पांच अक्तूबर को वह अपनी कक्षा में था। वह शिक्षिका से अनुमति न लेकर स्वयं अपने दोस्त की सीट पर जाकर उससे गणित की कॉपी मांगने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि इससे नाराज होकर शिक्षिका ने शफवान को जोर से थप्पड़ मारा, जो उसकी दाईं आंख पर लगा, जिससे उसके बेटे की आंख पर गंभीर चोट आई। जिसका नेत्र चिकित्सक से उपचार कराया गया। इस संबंध में उसने स्कूल में लिखित में शिकायत की, परंतु स्कूल मैनेजमेंट ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि स्टाफ ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। छात्र के पिता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है, जिस पर एसएसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जांच कराई जा रही है: प्रबंधक
शारदेन स्कूल के प्रबंधक विश्व रतन का कहना है कि शिक्षिका द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने की जांच कराई जा रही है। छात्र की आंख में गंभीर चोट आने की बात गलत है, जिस डॉक्टर से छात्र की आंख की जांच कराई गई है, उस नेत्र चिकित्सक ने लिखित में दिया है कि छात्र की आंख ठीक है। छात्र के पिता ने लिखित में पत्र देकर आंख के इलाज के लिए 70 हजार रुपये की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/