फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teacher's purse loss

शिक्षिका का पर्स उड़ाया, दो महिला दबोच ली

Wed, 07 Jul 2021 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
teacher's purse loss
ई-रिक्शा में शिक्षिका का पर्स चोरी, दो महिला पकड़ी
विज्ञापन

मेरठ। ई-रिक्शा में सवार शिक्षिका का पर्स चोरी कर लिया। जानकारी लगने पर शिक्षिका ने शोर मचाया तो ई-रिक्शा चालक ने लोगों ने मदद से दो महिलाओं को पकड़ा। दोनों महिला भी ई-रिक्शा में बैठी थी। इसी दौरान उन्होंने पर्स चुराया था। जानकारी लगने पर लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल थानाक्षेत्र के एल ब्लाक शास्त्रीनगर निवासी दीपा पत्नी चेतन सिंह मंगलवार दोपहर अपनी चार साल की बच्ची के साथ ई-रिक्शा से हापुड़ अड्डे चौराहे से बेगमपुल जा रही थी। उसकी रिक्शा में दो महिला भी बैठ गई। दीपा शिक्षिका है और उसके पति स्पोर्ट्स का काम करते है। बेगमब्रिज रोड स्थित जीआईसी के पास दीपा का पता चला कि उसका पर्स चोरी हो गया है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा में बैठी दोनों महिला उतरकर जाने लगी। दीपा ने शोर मचाया तो ई-रिक्शा चालक ने लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। दोनों महिलाओं से मारपीट की और दीपा का पर्स बरामद कर लिया। वहां पर हंगामा होने की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों महिला और पीड़िता को लालकुर्ती थाने ले आई। पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि वह मूलरूप से गढ़ की निवासी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बस, टेंपो और ई-रिक्शा में बैठकर यह महिलाएं चोरी करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed