फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teacher death in accident

शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 30 Jul 2017 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 30 Jul 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
teacher death in accident
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हाईवे पर कृषि विश्वविद्यालय के पास शुक्रवार रात अधमरी हालत में पड़े मिले शिक्षक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।  मोदीपुरम चौकी इंचार्ज ऋषिपाल सिंह के अनुसार शव की शिनाख्त मोहनपुरी निवासी अंकित अग्रवाल (32) पुत्र राकेश अग्रवाल के रूप में हुई। अंकित बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में शिक्षक था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिस समय वे सूचना पर पहुंचे थे तो अंकित के मुंह से झाग आ रहे थे। उसने पुलिसकर्मियों से अस्पताल ले जाने को भी मना कर दिया था। काफी समझाने के बाद ही उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज के अनुसार अंकित के घर के हालात सही नहीं हैं। पिता की मौत हो चुकी है। मां बीमार रहती है जबकि अविवाहित बहन पक्षाघात की मरीज है। पत्नी भी घर छोड़कर जा चुकी है। अंकित पर ही परिवार चलाने की जिम्मेदारी थी। अंदेशा है कि अवसाद के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन न किया हो। हालांकि उसकी शर्ट फटी हुई थी और बाएं हाथ में चोट लगी हुई थी। जिससे यह भी अंदेशा है कि उसके साथ कोई घटना न हुई हो। जांच की जा रही है कि वह मोदीपुरम में किससे मिलने आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed