फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher could not tell the table to DM in Baghpat, students remain silent on minor questions

ये है शिक्षा का हाल: 18 का पहाड़ा नहीं सुना पाए गणित के शिक्षक, मामूली सवालों पर चुप्पी साध गए छात्र

Wed, 04 Dec 2019 05:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Teacher could not tell the table to DM in Baghpat, students remain silent on minor questions
बच्चों से सवाल पूछती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में डीएम शकुंतला गौतम ने शरफाबाद गांव में चौपाल लगाई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गांव के लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर छात्र-छात्राएं कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए। गणित के अध्यापक भी 18 का पहाड़ा नहीं सुना पाए।
विज्ञापन


डीएम शकुंतला गौतम ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर कक्षा आठ की छात्रा अंजली की प्रशंसा की। पूछे गए सभी प्रश्नों आसानी से उत्तर दिया। छात्राओं को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। गणित में छात्र-छात्राएं कमजोर मिले। 
विज्ञापन


18 का पहाड़ा नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की। गणित के अध्यापक से जवाब तलब किए। अध्यापक यशपाल भी 18 का पहाड़ा नहीं सुना पाए। बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी पढ़ाई के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। मानक के अनुसार मिड-डे-मील दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद गांव में चौपाल लगाकर गामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही है। बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गांव में 209 किसानों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 149 किसानों के खाते में किस्त आई है, जबकि 61 किसान अभी वंचित है। शुद्ध डाटा प्राप्त न होने के कारण भी किसानों को समस्या आई है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से लाभांवित होने के लिए प्रेरित किया। सुमंगला योजना से भी ग्राम वासियों को प्रेरित किया। इसके फायदे बताए। आयुष्मान भारत की समीक्षा की, जिसकी जानकारी दी गई। किसानों से कहा कि फसलों के अवशेष न जलाए। पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।  

ग्रामीणों ने इंटर कॉलेज, यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीओ हुबलाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, बीएसए राजीव रंजन मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, डीएसओ नीरज सिंह, ग्राम प्रधान नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं डीएम शकुंतला गौतम और सीडीओ पीसी जायसवाल ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया। इसके अलावा गर्म कपडे भी वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed