फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taught self-defense techniques, made a pledge for better education

Meerut News: आत्मरक्षा के गुर सिखाए, बेहतर शिक्षा का संकल्प दिलाया

Sat, 17 Jan 2026 03:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Taught self-defense techniques, made a pledge for better education

विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सहित कई अन्य सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को सशक्त होने का संदेश देते हुए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। शिक्षकों के साथ अभिभावकों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रयासों का संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही खिचड़ी का वितरण करने सहित अन्य सत्र आयोजित किए गए।
विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग और महिला सशक्तिकरण समिति ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय ''''सेल्फ डिफेंस लर्निंग्स'''' कार्यशाला का आयोजन किया। इसका संचालन विभाग की पूर्व छात्रा और विशेषज्ञ प्रशिक्षक कोमल ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी ने कोमल का स्वागत करते हुए पौधरोपण किया। कार्यशाला में छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शिक्षा संकाय अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने छात्रों को नई तकनीकें सीखते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. दीपक राघव, डॉ. अंकित सिंह जादौन, डॉ. निशांत कुमार, शुभम राठी, मोहम्मद सरताज, डॉ. इंदिरा सिंह और डॉ. राखी कुमारी झा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग ने एमए योग कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ बैठक की। इसका उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने छात्रों की प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन और प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान योग के नियमित अभ्यास, जीवनशैली में अनुशासन और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। अभिभावकों को पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रणाली, व्यावहारिक प्रशिक्षण और योग क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। अभिभावकों ने विभाग की इस पहल की सराहना की।
----------
खिचड़ी बांटकर दिया सौहार्द का संदेश

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सुभारती मेडिकल कॉलेज में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें खिचड़ी वितरित कर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

सभी ने एक साथ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सत्यम खरे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन पाराशर, उप अधीक्षक डॉ. कृष्णमूर्ति, डॉ. रवि चौहान, डॉ. सरताज अहमद, डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. अंजलि खरे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed