खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्राचार्य नीलम सिंह द्वारा ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। शिविर में छात्राओं को बीपी सिक्स के व्यायाम प्रशिक्षक पूनम चौधरी द्वारा कराए गए। छात्राओं को आयु वर्गीकरण, विविध प्रकार की गांठें बांधना, टेंट बनाने का तरीका, टेंट निर्माण के लिए सामग्री, प्राथमिक चिकित्सा, गैजेट, नक्शे की जानकारी आदि की जानकारी दी गई। शिविर का आयोजन रेंजर्स प्रभारी डॉ. रचना बालियान द्वारा कराया गया। रेंजर्स समिति की सदस्य डॉ. सुमन सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. संदीप कुमार गुप्ता, अंशु, डॉ. गुरमीत सिंह व दीपक गुप्ता सहित सभी लोग उपस्थित रहे।