{"_id":"59db83d54f1c1bf4688b4d9a","slug":"tantrism-sacrificed-innocent-four-arrested-including-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिकों के झांसे में आकर दी मासूम की बलि, महिला समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिकों के झांसे में आकर दी मासूम की बलि, महिला समेत चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में धामपुर के गांव पाडली मांडू में पांच वर्षीय राखी उर्फ खुशी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव के ही एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। आरोपियों ने तांत्रिकों के झांसे में आकर राखी की बलि दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पढ़ें : धार्मिक स्थल पर पिता देना चाहता था बलि, बेटी ने मचा दिया शोर
विज्ञापन
सीओ सुशील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव पाडली मांडू निवासी करम सिंह सैनी की पांच वर्षीय पुत्री राखी उर्फ खुशी घर के बाहर खेलते वक्त लापता हो गई थी। देर रात तक राखी का पता न लगने पर परिजनों ने खोजने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार सवेरे राखी का शव गांव में राकेश सैनी की छत पर पुआल के छुपा मिला था। एसपी ने भी बलि की आशंका जताई थी। पुलिस इस बिंदू को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की। बकौल सीओ जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता लगा कि गांव के हरपाल सैनी की 16 वर्षीय पुत्री शिवानी काफी समय से बीमार चल रह थी। किसी के कहने पर उसके ऊपर हवा है, घरवालों ने करीब एक डेढ़ माह पहले दो तांत्रिकों को बुलाया था। तांत्रिकों ने कहा कि बेटी को ठीक करने के लिए किसी बच्चे की बलि देनी होगी। पांच अक्तूबर को जिस दिन राखी लापता हुई थी उस दिन हरपाल सैनी के घर हवन यज्ञ हो रहा था। आरोप है कि राखी को परिवार के सदस्यों ने गन्ने का लालच देकर बुला लिया और उसे घर में बूला कर उसके चेहरे को बुरी तरह नोंचा गया। वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपियों ने अपने घर के दरवाजे बंध कर बच्ची के घरवालों के साथ राखी को तलाशने की ढोंग करते रहे। आरोपियों ने अपने को घिरता देख राखी की गला दबाकर हत्या कर दी। जब गांव के लोग राखी को तलाश कर रहे थे, तब मौका पाकर राखी के शव को राकेश सैनी के मकान की छत पर फेंककर पुआल से छुपा दिया। इसी बीच मौका देखकर तांत्रिक भी गांव से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में हरपाल सैनी, फूलवती पत्नी हरपाल सैनी, शिवानी पुत्री हरपाल सैनी व हरपाल के भाई राकेश सैनी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। सीओ ने बताया कि आरोपी तांत्रिकों के नामों का पता लग गया है। इनमें से एक तांत्रिक हल्दौर थाने के एक गांव का निवासी है, जबकि दूसरा नूरपुर थाने के एक गांव का रहने वाला है। दोनों फरार हैं। दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/