फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tanker overturned on Kanwar Marg, acid spread on the road, fire in trees

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर टैंकर पलटा, सड़क पर फैला तेजाब, पेड़ों में लगी आग

Sun, 19 Mar 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tanker overturned on Kanwar Marg, acid spread on the road, fire in trees
रोहटा (मेरठ)। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर शनिवार अल सुबह तेजाब से भरा एक टैंकर बीच सड़क पर पलट गया। इससे हजारों लीटर तेजाब सड़क पर फैल गया। इससे आसपास के पेड़-पौधों में आग लग गई। बाद में दमकल की टीम को बुलाकर आग को बुझाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग की गंगनहर पटरी पर गाजियाबाद के लिए तेजाब से भरा टैंकर जा रहा था। पूठखास पुल पर रोहटा की ओर से आए मिट्टी से भरे डंपर से टैंकर की टक्कर हो गई। इसके चलते टैंकर और डंपर दोनों सड़क पर पलट गए।
विज्ञापन

टैंकर के पलटते ही उसमें भरा तेजाब उबलकर बाहर आ गया और देखते ही देखते दूर तक सड़क तेजाब फैल गया और आसपास खाई में खड़े पेड़ पौधों तक चला गया। इससे पेड़-पौधों ने आग पकड़ ली। टैंकर तक आग पहुंचने से पहले ही स्थानीय पुलिस ने दमकल की टीम को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में टैंकर और डंपर चालक को मामूली चोटें आईं। गनीमत यह रही कि तेजाब से भरे टैंकर तक आग नहीं पहुंची वरना भयानक हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed