{"_id":"5dab73b88ebc3e01740f7919","slug":"tamporary-connection-for-crusher-meerut-news-mrt4494742150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रेशर के लिए मिलेंगे अस्थायी बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रेशर के लिए मिलेंगे अस्थायी बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
गन्ना क्रशर के लिए मिलेंगे अस्थायी विद्युत कनेक्शन
मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में वाणिज्यिक/ तकनीकी बिंदुओं पर कांफ्रेंस हाल में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य अभियंता वितरण, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता ने भाग लिया।
एमडी ने उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि आदर्श बिजली घरों के मानकों को हर हाल में पूरा किया जाए। बिजली घरों पर बकाएदारों की सूची एवं वर्तमान में चल रही योजनाओं के मुख्य बिंदुओं को चस्पा किया जाए। ताकि उपभोक्ताओं को योजनाओं की जानकारी हो सके।
गन्ने की पेराई एवं क्रेशर सत्र चालू हो चुका है। इसलिए जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर के सभी किसान उपभोक्ताओं को क्रेशर के अस्थायी विद्युत कनेक्शन दिए जाएं। कोल्हू के मीटर की रीडिंग प्रत्येक माह सुनिश्चित की जाए, जिस पर उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर कराए जाएं तथा सभी रीडिंग का रिकार्ड रखा जाए। कोल्हू की स्वीकृति अवधि की समाप्ति पर केबल एवं मीटर उतारकर रिकार्ड की गई मीटर्ड यूनिटों के आधार पर अंतिम बीजक निर्गत किया जाएगा। उपभोक्ताओं द्वारा जमा जमानत धनराशि का समायोजन करते हुए उपभोक्ता से अवशेेष धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के 10 हजार से अधिक बकाए वाले उपभोक्ता, जिनके द्वारा तीन माह अथवा ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे उपभोक्ता, जिन्होंने छह माह अथवा अधिक समय से भुगतान नहीं किया है। अभियान चलाकर उनसे वसूली की जाए। ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बिल संबंधी बकाया जमा करने एवं अन्य विद्युत संबंधी परेशानियों के मद्देनजर सहायता शिविर लगाए जाएं।