{"_id":"5bd87133bdec2269960bb738","slug":"tampering-from-woman-in-muzaffarnagar-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में महिला से छेड़छाड़, यात्रियों ने मनचले को जमकर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में महिला से छेड़छाड़, यात्रियों ने मनचले को जमकर धुना
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़
यूपी के मुजफ्फरनगर में हाईवे पर रोडवेज बस में युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। चालक ने बस रोकी तो युवक बस से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
देहरादून रोडवेज डिपो की बस मंगलवार को दिल्ली से चली। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास बस में सवार युवक ने सीट पर बराबर में बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी उल्टे महिला से ही झगड़ने लगा। बस में सवार यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि युवक मेरठ से ही उसके साथ लगातार छेड़छाड़ करते चला रहा है, जिस पर यात्रियों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। चालक ने हंगामा होने पर बस को रोक लिया। बस के रुकते ही युवक यात्रियों से किसी तरह से छूटकर कूदकर फरार हो गया। यात्रियों ने युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। इसके बाद यात्री बस में बैठकर चले गए। इस घटना की पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/