फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tammancha Factory in Deoband massive recovered

देवबंद में तमंचा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद

Tue, 05 Dec 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 05 Dec 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
Tammancha Factory in Deoband massive recovered
भारी मात्रा में असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला

देवबंद पुलिस ने लबकरी गांव के जंगल में छापा मारकर अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार और अधबने तमंचे, कारतूस और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा चकमा देकर फरार हो गया। यह पहला मौका है जब पुलिस ने देवबंद क्षेत्र से इतनी बड़ी अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी है। 

विज्ञापन


पढ़ें : मुठभेड़ में तीन दबोचे, लूटी गई लाइसेंसी बंदूक समेत असलहा बरामद
विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि देवबंद क्षेत्र में अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर तमंचे तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस टीम लगाकर इस पर वर्क कर रही थी। सोमवार की देर शाम सटीक सूचना मिलने पर कोतवाली के उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, संदीप कुमार यादव, राजीव शर्मा, प्रमोद कुमार कांस्टेबिल रवि कुमार और चिराग बंसल के साथ लबकरी गांव के जंगल में पहुंचे। जहां उन्होंने घेराबंदी करते हुए आबुल के खेत में छापा मारकर अवैध तमंचे बनाते महताब उर्फ महकार निवासी नूनाबड़ी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी फरमान निवासी नूनाबड़ी थाना बड़गांव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने मौके से 1 देसी बंदूक 12 बोर, 1 पोनिया (मसकट) 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 16 तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 32 बोर और 12, 315 और 32 बोर के कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक बाइक को भी कब्जे में लिया है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर महताब को जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार फरमान की तलाश में पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed