फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tamancha found in the bag of a 12th student in Meerut school

मेरठ: स्कूल पढ़ने पहुंचे 12वीं के छात्र के बैग में मिला मौत का सामान, देखकर शिक्षक भी हैरान

Sat, 25 Sep 2021 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Sep 2021 02:44 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर स्थित जनता इंटर काॅलेज में सवेरे प्रार्थना के दौरान स्कूल आने वाले सभी विद्यार्थियों के बस्तों की तलाश की जा रही थी। शिक्षक को तलाशी के दौरान बारहवीं के एक छात्र के बैग में जो मिला, उसे देखकर शिक्षक भी हैरान रहे गए। 

विज्ञापन
tamancha found in the bag of a 12th student in Meerut school
छात्र के बैग में मिला तमंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में भूडबराल स्थित जनता इंटर काॅलेज में सवेरे प्रार्थना के दौरान स्कूल आने वाले सभी विद्यार्थियों के बस्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एक छात्र के बैग से तमंचा मिला तो हड़कंप मच गया। स्टूडेंट के बैग में देखकर शिक्षक भी हैरान रह गए। पता चला कि दूसरे छात्र के बैग में यह तमंचा रख दिया गया था। मामले में आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनता इंटर काॅलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाला एक छात्र बागपत का रहने वाला है। वह बचपन से छज्जुपुर में अपने मामा के यहां रह रहा है। वहीं इसी गांव का एक अन्य छात्र यहां पढ़ता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोहिणी कोर्ट में गैंगवार : मेरठ से दिल्ली तक थी राहुल की दहशत, पुलिस की वर्दी में आता था मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रार्थना सभा के बाद काॅलेज की ओर से मोबाइल की चेकिंग के लिए छात्रों के बैग देखे जा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र के बैग से तमंचा निकला तो सभी दंग रह गए।


काॅलेज के प्रधानाचार्य गजेंद्र वर्मा और पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि चेकिंग में पकड़े जाने के डर से एक छात्र ने यह तमंचा दूसरे छात्र के बैग में रख दिया था। आरोपी छात्र ने बताया कि वह सहपाठी को फंसाना चाहता था, क्योंकि उसने प्रधानाचार्य से उसके धूम्रपान करने के बारे में शिकायत की थी।

प्रधानाचार्य गजेंद्र वर्मा ने बताया कि छात्र चोरी छिपे मोबाइल लाते हैं। इसीलिए रोजाना चेकिंग की जाती है। छात्रों के बैग की तलाशी ली जाती है। छात्र की हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। छात्र की हरकत की सूचना पर काॅलेज पहुंचे उसके मामा ने भी उसे खरी-खोटी सुनाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed