फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Take blood for a week in medicine without donating blood

मेडिकल कॉलेज में बिना रक्तदाता के मिलेगा रक्त

Mon, 07 Oct 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Take blood for a week in medicine without donating blood
एक सप्ताह तक मेडिकल में बिना रक्तदाता लें रक्त
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सोमवार से 13 अक्तूबर तक बिना रक्तदाता (डोनर) के रक्त मिलेगा। यह सुविधा उन मरीजों के लिए होगी, जो सरकारी चिकित्सालयों (मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती हैं।
सरकारी चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों के लिए प्रोसेसिंग शुल्क सरकार एक साल पहले ही माफ कर चुकी है, लिहाजा अब उन्हें मेडिकल ब्लड बैंक में एक सप्ताह तक रक्तदाता को भी लाने की जरूरत नहीं है। इससे पहले रक्त लेने के लिए प्रोसेसिंग फीस के साथ डोनर की भी जरूरत पड़ती थी। मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. मोनिका राठी ने बताया कि ब्लड बैंक में रक्त का स्टॉक काफी हो गया है, जिस कारण यह निर्णय लिया गया है। इस सुविधा का समय बढ़ाने पर निर्णय रविवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन

आगरा भेजा 100 यूनिट ब्लड
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की तरफ से निशुल्क 100 यूनिट ब्लड आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। साथ ही मेरठ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से संपर्क किया गया है कि अगर उन्हें जरूरत हो तो वहां भी ब्लड दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed