अश्लील फोटो खींचकर नाबालिग छात्रा को उठाने की कोशिश, पिता ने की कार्रवाई की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक स्कूल की नाबालिग छात्रा के जबरदस्ती अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी आरोप है कि आरोपी छात्रों ने छात्रा को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
बुढ़ाना में कस्बे के एक स्कूल की कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा ने अपने परिवार वालों को बताया कि कई माह से कस्बे के दूसरे स्कूल तथा दूसरे जनपद के कई छात्र उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। आरोप है कि छात्रा की जबरदस्ती अश्लील फोटो भी खींची गई है।
आरोप है कि आरोपी छात्र नाबालिग छात्रा के साथ जबरदस्ती कर अवैध संबंध बनाने का प्रयास कर रहा है। छात्रा की अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को स्कूल से घर आते समय जबरदस्ती उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/