{"_id":"5c68e9afbdec22094a2c8720","slug":"swine-flu-twenty-new-patients-found-in-one-day-number-reached-above-three-hundred","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का कहर: एक दिन में मिले 20 नए मरीज, 300 के पार पहुंची संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का कहर: एक दिन में मिले 20 नए मरीज, 300 के पार पहुंची संख्या
Sun, 17 Feb 2019 10:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 20 नए मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 13 मरीज मेरठ के हैं, चार मरीज बागपत, दो अमरोहा और एक नोएडा का रहने वाला है। इनमें एक महिला चिकित्सक समेत नौ महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। इनका इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। 58 सैंपलों की जांच हुई थी।
नए मरीजों में मेरठ से अहमदनगर कांच का पुल, आदेश नगर, ईश्वरपुरी, लिसाड़ी गेट, अहमदनगर, हस्तिनापुर, शास्त्रीनगर, पुलिस लाइंस, जागृति विहार, दौराला, सदर बाजार, ब्रह्मपुरी और कंकरखेड़ा आदि स्थानों के रहने वाले हैं। मरीजों की उम्र डेढ़ साल से लेकर 85 साल तक है।

इस सीजन में नवंबर से अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मेरठ के पांच मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। साल 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब 395 मरीज मिले थे, जिनमें से 21 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2018 में मेरठ में 68 मरीज मिले थे और इस साल अब तक 307 मरीज मिल चुके हैं। इनमें मेरठ के 214 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों में जागरूकता लाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, मगर यह अभियान भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।
वजन के हिसाब से दी जाएगी डोज
लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर खौफ भी बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू के मरीजों या स्वाइन फ्लू पीड़ित के साथ रहने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग टेमी फ्लू या ओसेल्टामिविर की दवा देता है।

इस दवा की मरीज को कितनी डोज देनी है। इसके लिए उम्र और वजन के हिसाब से गाइडलाइंस जारी की गई है, ताकि दवा का सेवन कर लोग लाभ ले सकें। वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज और उनसे जुड़े लोगों को स्वास्थ्य विभाग टेमी फ्लू की दवा निशुल्क देता है।
अधिकांश मरीजों को टेमी फ्लू से मिला लाभ
जिन मरीजों या तीमारदारों को टेमी फ्लू की दवाइयां दी गई हैं, उनमें अधिकांश को टेमी फ्लू खाने से लाभ मिला है। जागृति विहार, शास्त्रीनगर, मेडिकल कैंपस, बुढ़ाना गेट और लिसाड़ी गेट के मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने टेमी फ्लू की दवाइयां दी थीं। इससे उन्हें लाभ मिला है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि उनका कहना है कि टेमी फ्लू की दवा खाने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।