फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swine flu beware, meerut now got another dubious case

स्वाइन फ्लू से सावधान, मेरठ में अब एक और संदिग्ध केस मिला

Fri, 02 Jun 2017 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 02 Jun 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
Swine flu beware, meerut now got another dubious case
स्वाइन फ्लू से सावधान

मेरठ में एआरटीओ लालाराम के बाद शहर में स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध केस मिला है। पीड़ित शिक्षिका हैं और शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उसको टेमी फ्लू दवा दी जा रही है। इस सूचना पर सीएमओ ने उसके कंकरखेड़ा स्थित आवास पर एक टीम भेजी थी, जिसने परिजनों और आसपास के लोगों से बात की और मदद का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि 52 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू होने का मामला प्रकाश में आया है। वह परिवार के साथ बद्रीनाथ की यात्रा पर गई थी। वहां से 18 मई को लौटीं। तबियत बिगड़ने पर 26 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय पहुंची। इसके बाद से चिकित्सा विभाग की टीम मरीज और उसके परिवार केसंपर्क में हैं। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल से स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट मांगी गई है, हालांकि रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। दूसरी तरफ, मेरठ के एआरटीओ लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भी आ चुकी है। सीएमओ कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम की टीम उनके परिवार के संपर्क में है।

विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से ऐसे करें बचाव

Swine flu beware, meerut now got another dubious case
स्वाइन फ्लू से बचाव

सीएमओ ने बताया कि अगर घर में कोई शख्स स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है तो घर के बाकी लोगों को इससे बचने के लिए डॉक्टरी सलाह लेकर खुद भी इसकी दवा (टेमीफ्लू) खानी चाहिए। स्वाइन फ्लू से बचाव ही इसे रोकने का बड़ा उपाय है। आराम करने, खूब पानी पीने के साथ शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। बता दें कि स्वाइन फ्लू एनफ्लुएंजा यानी फ्लू वायरस के अपेक्षाकृत नए स्ट्रेन इनफ्लुएंजा वायरस ए से होने वाला इंफेक्शन है। इस वायरस को ही एच1 एन1 कहा जाता है। इसके इंफेक्शन ने 2009 और 2010 में महामारी का रूप ले लिया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य एन्फ्लूएंजा जैसे ही होते हैं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed