फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   swine flu: attack on old men

स्वाइन फ्लू का बुजुर्गों का पर वार, तीन और बीमार

Tue, 28 Jan 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
swine flu: attack on old men
मेरठ। स्वाइन फ्लू का लगातार हमला जारी है। खासकर बुजुर्ग इससे पीड़ित हो रहे हैं। सोमवार को तीन नए मरीजों को पुष्टि हुई। इनमें 66 वर्षीय बुजुर्ग दिल्ली और 66 साल की वृद्धा मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा 64 वर्षीय बुजुर्ग हापुड़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इस साल अब तक छह लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। ये मरीज पिछले पांच दिनों में मिले हैं। इनमें पांच मरीजों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में इन्हें पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मार्च माह तक स्वाइन फ्लू का सीजन माना जाता है। लिहाजा सावधान और जागरूक रहने की जरूरत है। तापमान जब 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है, तब स्वाइन फ्लू का वायरस ज्यादा एक्टिव होता है। इसके ऊपर तापमान पर स्वाइन फ्लू वायरस कमजोर हो जाता है। पिछले साल स्वाइन फ्लू के 399 मरीज मिले थे। इनमें चार की मौत हो गई थी। साल 2018 में 24 मरीज मिले थे। साल 2017 में स्वाइन फ्लू के मेरठ में 395 मरीज मिले थे। इनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed