फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   swash bharat mission leader jinender gupta

मेरठ के जितेंद्र गुप्ता बने स्वच्छता मिशन के नायक, दो सालों में बनवा दिए 1500 शौचालय

Fri, 16 Jun 2017 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 16 Jun 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
swash bharat mission leader jinender gupta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारत सरकार स्वच्छता मिशन को लेकर तमाम योजनाएं चला रही है। लेकिन मेरठ में सरकारी योजना से ज्यादा एक अकेले व्यक्ति ने कर दिखाया। मेरठ में इस मिशन को आगे बढ़ाने में उद्यमी जितेंद्र गुप्ता भी अपने बूते जुटे हैं। जितेंद्र पिछले दो साल में जनपद के नौ गांवों में 1500 से ज्यादा शौचालय बनवा चुके हैं। जितेंद्र केवल शौचालय ही नहीं बनवाते, साथ ही लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास में भी जुटे हैं।
विज्ञापन


पिताजी की जन्मशती पर लिया संकल्प 
साकेत निवासी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की तो दिल में आया कि इस दिशा में काम किया जा सकता है। 2015 में उनके पिता स्व. शारदा प्रसाद की जन्मशताब्दी थी। ऐसे में उन्होंने अपने पिता और माता के नाम पर बनाये शारदा प्रसाद शकुंतला देवी मेमोरियल फाउंडेशन के जरिये इस दिशा में काम करने की सोची। इस दौरान पता चला कि मवाना रोड स्थित ग्राम भूड़पुर में स्वच्छ शौचालय की आवश्यकता है। ग्राम भूडपुर में 2015 में जितेंद्र कुमार गुप्ता ने 96 शौचालय का निर्माण कराया। इसके बाद यह सफर लगातार जारी है। अब तक वह खिर्वा नौआबाद, माछरा, नंगली अब्दुला, कासमपुर, सुरानी, खासपुर, रजपुरा और सिखैड़ा में शौचालय निर्माण करा चुके हैं। सिखैड़ा में 200 शौचालय बन चुके हैं और 200 का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार ने भूड़पुर गांव में दो आरओ वॉटर प्लांट लगाये हैं। जबकि कस्तला और औरंगाबाद में इन पर काम हो रहा है।
विज्ञापन


दस हजार में बनता है एक शौचालय 
स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार की योजना में 12हजार रुपये में एक शौचालय निर्माण हो रहा है। लेकिन जितेंद्र कुमार ने यहां भी सरकारी योजना को आइना दिखाया है। अच्छी गुणवत्ता के साथ वह 10 हजार रुपये की लागत में एक शौचालय निर्माण करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइस फैक्ट्री से शारदा एक्सपोर्ट तक का सफर 
जितेंद्र (71) मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं। उनके दादा ने मेरठ में रेलवे रोड पर 1909 में आइस एंड जनरल मिल के नाम से बर्फ खाना स्थापित किया था। इसके बाद इसी जगह पर 1936 में देश का पहला कोल्ड स्टोर जितेंद्र गुप्ता के परिवार द्वारा स्थापित किया गया। बाद में कोल्ड स्टोर की देश भर मे चेन स्थापित की गयी और करीब 26 कोल्ड स्टोर लगाये गये। इसके बाद जितेंद्र प्रसाद ने एक्सपोर्ट क्वालिटी के कारपेट बनाने की शारदा एक्सपोर्ट के नाम से फैक्ट्री डाली। जिसे अब उनके बेटे संभाल रहे हैं।


जनता का सहयोग आवश्यक
स्वच्छता अभियान मिशन में जुटे जितेंद्र गुप्ता के मन में एक टीस भी है। उनका कहना है कि सरकार चाहे कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन जब तक जनता खुद नहीं चाहेगी, तब कि स्वच्छता मिशन पूरा नहीं हो सकता है। जितेंद्र गुप्ता के अनुसार उनके द्वारा करीब 1500 शौचालय बनवा दिये गये हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसे लोगों के भी बने हैं, जो स्वयं इतना खर्च उठाकर शौचालय बना सकते थे। इसके साथ ही कई परिवार ऐसे भी सामने आये, जिनके यहां शौचालय बनने के बाद भी वह उनका प्रयोग नहीं कर रहे हैं, इससे दुख होता है। स्वच्छता, जाम, अतिक्रमण आदि तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर जनता को खुद जागरूक होकर अपने आपको सुधारना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed