फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swapped a woman's ATM card and siphoned off 30,000 rupees from her account.

Meerut News: महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये

Thu, 15 Oct 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Swapped a woman's ATM card and siphoned off 30,000 rupees from her account.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। एटीएम से रुपये निकालने गई महिला सुनीता देवी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एटीएम में मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करने के बहाने महिला का एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए।

सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी निवासी सुनीता देवी ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सात अक्तूबर को वह सरधना बाईपास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। वहां सर्वर डाउन होने के कारण रुपये नहीं निकल पाए। उन्होंने दोबारा प्रयास किया तो एटीएम में मौजूद एक व्यक्ति उनकी मदद करने लगा। महिला ने उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह घर लौट आईं। कुछ देर बाद महिला के पति के मोबाइल पर 30 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद उन्हें एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम निकाले जाने का शक हुआ। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed