फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sushil Singhal wrote Ram's name 25 lakh times

Ram Mandir: मेरठ के सुशील सिंघल ने 25 लाख बार लिखा राम का नाम, राम नाम बैंक में कराएंगे जमा

Tue, 09 Jan 2024 08:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 09 Jan 2024 08:31 AM IST
सार

मेरठ के सुशील ने अयोध्या में टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए तो संकल्प किया वह हर रोज अपने हाथ से राम का नाम लिखेंगे। अब तक वह 25लाख बार राम का नाम लिख चुके हैं। राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वह इन पत्रकों को राम नाम बैंक में जमा कराएंगे।

विज्ञापन
Sushil Singhal wrote Ram's name 25 lakh times
परिवार के साथ सुशील सिंघल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शम्भूनगर निवासी सुशील सिंघल 17 साल से राम का नाम लिख रहे हैं। वे अब तक 25 लाख राम नाम लिख चुके हैं। वो राम नाम लिखे पत्रकों को राम नाम बैंक में जमा करेंगे। ये पत्रक अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


भट्ठा व्यवसायी  सुशील सिंघल (67) ने 2007 में अयोध्या जाकर टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे। तब उन्होंने राम नाम लिखने का संकल्प लिया कि जब तक भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बनेगा, वो राम नाम लिखते रहेंगे।

विज्ञापन

यह भी संकल्प लिया था कि वो मंदिर बनने पर ही अपने परिवार के साथ फिर से रामलला के दर्शन करने जाएंगे। तभी से बीते 17 साल से वो राम नाम लिख रहे है। अभी तक वो 25 लाख राम नाम लिख चुके हैं। इनमें से 15 लाख राम नाम के पत्रक वो चार साल पहले ऋषिकेश में गीता प्रेस के राम नाम बैंक में जमा करा चुके है।


उन्होंने बताया कि वो जब भी खाली समय मिलता है, राम नाम लिखते हैं। प्रतिदिन एक हजार से लेकर चार हजार तक राम नाम लिखते हैं। परिवार में उनकी पत्नी रेखा सिंघल, बेटा कपिल सिंघल, पुत्रवधू वर्षा सिंघल, पौत्री आध्या व ह्दया भी आस्थावान है। बेटा कपिल सिंघल भी प्रतिदिन राधे-राधे लिखते है और प्रत्येक महीने बांकेबिहारी के दर्शन को वृंदावन जाते हैं।


सुशील सिंघल ने बताया कि अब भगवान श्रीराम का मंदिर बनने और उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने पर वो परिवार समेत भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। संकल्प पूरा हो गया, मगर राम नाम में ऐसा रम गए है कि अब भी रोजाना राम नाम लिखते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed