फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   surya plaza vyapar mandal commitee

सर्वाधिक राजस्व देने वाला व्यापारी बदहाल

Tue, 07 Sep 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
surya plaza vyapar mandal commitee
सूर्य प्लाजा व्यापार मंडल के पदाधिकारी घोषित
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के विस्तार के क्रम में हापुड़ अड्डे पर व्यापारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सूर्य प्लाजा व्यापार मंडल का गठन भी किया गया। इसमें बताया गया कि नौ सितंबर को प्रदेशस्तरीय व्यापारी सम्मेलन मेरठ में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने सूर्य प्लाजा व्यापार मंडल के 21 पदाधिकारियों को मनोनीत किया। अध्यक्ष पद अब्दुल वहाब, महामंत्री सोनू शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तथा विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले व्यापारी बदहाल स्थिति में है। प्रदेश सरकार व्यापारियों की मदद नहीं कर रही है। लॉकडाउन में बंद दुकानों का बिजली का बिल भी व्यापारियों ने दिया। ऋण की किश्ते भी दीं। व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज हुए। बड़ी संख्या में करोना से मृत्यु हुई, मगर सरकार से अपेक्षित मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि नौ सितंबर को होने वाले सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यापारी भाग लेंगे। सरकार से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की आवाज बुलंद करेंगे। व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं पर चिंतन तथा आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान महामंत्री सुमेर सिंह धार, मंडल सचिव संजय त्यागी, हाजी अशफाक प्रधान, महानगर संयोजक विजय राठी, शहर अध्यक्ष हाजी शारिक, शन्नी मेहरा, हाजी मेहराज, संजु शर्मा, मेहताब राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed