कैसी निगरानी: जिन पर नजर रखनी थी उन्हीं के हाथ में थमा दिए रिमोट, सोतीगंज में लगाए 198 सीसीटीवी, शातिर एक न हुआ कैद
पुलिस की पहली सूची में 32 कबाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में केस पंजीकृत हैं। पुलिस का दावा है कि इन पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने 198 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इनका रिमोट कबाड़ियों के हाथ में है। इन कैमरों में कोई शातिर कबाड़ी कैद नहीं हुआ। सवाल है कि जब सोतीगंज में चोरी की गाड़ियों के कटने की जानकारी पुलिस को मिल रही है तो इन कैमरों में क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं।
ये कैमरे लगाते समय दावा किया गया था कि इन कैमरों की मॉनिटरिंग रोजाना होगी। आश्चर्य की बात तो यह है कि ये कैमरे पुलिस ने ही लगवाए और पुलिस ने ही इनकी नियमित निगरानी तक नहीं की। हैरानी की बात यह भी है कि इन कैमरों में एक भी शातिर कबाड़ी चोरी की गाड़ी काटते नहीं मिला है।
बताया गया है कि इन कैमरे का रिमोट कबाड़ियों के हाथ में है। अब सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा शातिर कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
एक कबाड़ी मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। उसकी 1.10 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है। अब पुलिस की पहली सूची में 32 कबाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में केस पंजीकृत हैं। पुलिस का दावा है कि इन लोगों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि हाल ही में सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज के मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन कबाड़ी की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने बताया कि मन्नू ने मुंडाली क्षेत्र के कुंढ़ला गांव में तीन हजार गज का प्लाट खरीदा था। पुलिस ने पहले मुनादी कराई और फिर प्रशासन का आदेश प्लाट की दीवार पर चस्पा करा दिया। कबाड़ी पर गैंगस्टर 14(ए) के तहत यह कार्रवाई की गई। अब पुलिस अन्य चिन्हित कबाड़ियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है।
पुलिस चला रही अभियान
सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जाएगी। जिस में भी कोई संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी तो जांच हो कर कार्रवाई होगी। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी