फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surveillance Failed: police installed more than hundred CCTVs in Sotiganj Meerut, but no vicious caught in cameras

कैसी निगरानी: जिन पर नजर रखनी थी उन्हीं के हाथ में थमा दिए रिमोट, सोतीगंज में लगाए 198 सीसीटीवी, शातिर एक न हुआ कैद

Mon, 26 Jul 2021 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Jul 2021 05:26 PM IST
सार

पुलिस की पहली सूची में 32 कबाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में केस पंजीकृत हैं। पुलिस का दावा है कि इन  पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Surveillance Failed: police installed more than hundred CCTVs in Sotiganj Meerut, but no vicious caught in cameras
सोतीगंज में कटते हैं चोरी के वाहन - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने 198 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इनका रिमोट कबाड़ियों के हाथ में है। इन कैमरों में कोई शातिर कबाड़ी कैद नहीं हुआ। सवाल है कि जब सोतीगंज में चोरी की गाड़ियों के कटने की जानकारी पुलिस को मिल रही है तो इन कैमरों में क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


ये कैमरे लगाते समय दावा किया गया था कि इन कैमरों की मॉनिटरिंग रोजाना होगी। आश्चर्य की बात तो यह है कि ये कैमरे पुलिस ने ही लगवाए और पुलिस ने ही इनकी नियमित निगरानी तक नहीं की। हैरानी की बात यह भी है कि इन कैमरों में एक भी शातिर कबाड़ी चोरी की गाड़ी काटते नहीं मिला है।

विज्ञापन

बताया गया है कि इन कैमरे का रिमोट कबाड़ियों के हाथ में है। अब सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा शातिर कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। 

एक कबाड़ी मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। उसकी 1.10 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है। अब पुलिस की पहली सूची में 32 कबाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में केस पंजीकृत हैं। पुलिस का दावा है कि इन लोगों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि हाल ही में सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज के मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन कबाड़ी की 1.10  करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने बताया कि मन्नू ने मुंडाली क्षेत्र के कुंढ़ला गांव में तीन हजार गज का प्लाट खरीदा था। पुलिस ने पहले मुनादी कराई और फिर प्रशासन का आदेश प्लाट की दीवार पर चस्पा करा दिया। कबाड़ी पर गैंगस्टर 14(ए) के तहत यह कार्रवाई की गई। अब पुलिस अन्य चिन्हित कबाड़ियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है।

पुलिस चला रही अभियान
सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जाएगी। जिस में भी कोई संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी तो जांच हो कर कार्रवाई होगी। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed