फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surprisingly, after seeing vegetarian food at the wedding, bride said- do not confess this marriage

शादी में गोश्त न देख भड़के बाराती, दुल्हन भी बिफरी कहा- नहीं कबूल ये निकाह

Fri, 28 Apr 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Apr 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Surprisingly, after seeing vegetarian food at the wedding, bride said- do not confess this marriage
शादी में शाकाहारी भोजन को लेकर बवाल

मुजफ्फरनगर के मोरना में बरातियों ने विवाह समारोह में मांसाहारी की जगह शाकाहारी भोजन देखकर बखेड़ा कर दिया। बरातियों ने नाराजगी जताते हुए दुल्हन के परिजनों पर पैसों की बचत करने का आरोप लगाते हुए दहेज में बाइक के बजाए बड़े वाहन की मांग कर डाली। इस मामले को लेकर बरातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में चली पंचायत में समझौता भी हो गया था। समझौता होने पर निकाह की रस्म शुरू की गई। दुल्हन ने निकाह कबूल है, कहने के बजाय नहीं कह दिया, जिसको लेकर फिर से बात बिगड़ गई और बरात को बिना दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा। बरात जाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हन का निकाह मामा के लड़के के साथ किया और घर से दुल्हन को विदा कर दिया।

विज्ञापन

दो माह पूर्व सगाई की रस्म अदा की थी

Surprisingly, after seeing vegetarian food at the wedding, bride said- do not confess this marriage
दुल्हन ने नहीं कबूल किया निकाह

पुलिस के मुताबिक थाना भोपा क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी इश्त्याक पुत्र मंगलू अंसारी ने अपनी बेटी का रिश्ता गांव संभलहेड़ा निवासी कुरबान अंसारी के पुत्र रिजवान के साथ एक वर्ष पूर्व तय किया था। लगभग दो माह पूर्व सगाई की रस्म अदा की थी। बुधवार दोपहर दूल्हा रिजवान बरात लेकर करहेड़ा पहुंचा। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात का रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। प्रीतिभोज में मांसाहारी के स्थान पर शाकाहारी भोजन देखकर बराती नाराज हो गए। इन लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बरातियों और दूल्हा पक्ष के परिजनों ने दहेज में बाइक के बजाए बड़ा वाहन देने की मांग कर दी, जिसको लेकर शादी की खुशी के रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई योगेन्द्र पंवार व शिवकुमार ने पूरे मामले की जानकारी ली

Surprisingly, after seeing vegetarian food at the wedding, bride said- do not confess this marriage
दहेज की मांग को लेकर बवाल

​सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई योगेन्द्र पंवार व शिवकुमार ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस को देख दूल्हा पक्ष के होश उड़ गए थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में गांव के जिम्मेदार लोग भी शामिल हुए। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया और निकाह कराने की रजामंदी हो गई।

पुलिस की मौजूदगी में निकाह की रस्म शुरू कर दी गई। मौलवी निकाह कराने लगे। ऐन वक्त पर दुल्हन ने अपने परिजनों की बेइज्जती समझते हुए निकाह करने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने निकाह कबूल है बोलने के बजाए नहीं-नहीं कह दिया। नाराज लड़की का आरोप था कि अगर एक बार बात बिगड़ जाए, तो वह लड़की अपने ससुराल में कभी सुखी नहीं रह सकती है।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में फिर से पंचायत हुई। पंचायत में बिना पुलिस कार्रवाई के दूल्हा व दुल्हन पक्ष के परिजन रिश्ता तोड़ने को राजी हो गए। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। शादी में भोकरहेड़ी निवासी लड़क़ी का मामा इरफान भी परिवार के साथ आया हुआ था। परिजनों ने मामा के लड़क़े आकिब के साथ दुल्हन का निकाह कर दिया। निकाह के बाद परिजनों ने दुल्हन को घर से विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed