{"_id":"5ee47383f916cf569a0f3323","slug":"supreme-court-advocate-farha-faiz-has-demand-action-against-darul-uloom-and-tablighi-jamaat-from-suprime-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहा फैज ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, दारुल उलूम और तब्लीगी जमात की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरहा फैज ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, दारुल उलूम और तब्लीगी जमात की जांच की मांग
Sat, 13 Jun 2020 12:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता फरहा फैज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल तलाक को लेकर पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दारुल उलूम व दिल्ली हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात की भूमिका की जांच की मांग की है। फरहा फैज ने यह याचिका शुक्रवार को दायर की है।
विज्ञापन
फरहा फैज की और से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि तब्लीगी जमात दारुल उलूम से ही जुड़ी शाखा है। इसलिए दोनों की भूमिका और विदेशी फंडिंग की जांच होनी चाहिए, साथ ही दारुल उलूम में करीब 30 हजार छात्र पढ़ते हैं, पूर्व में ये संख्या सामने आई थी, लेकिन इसको लेकर गुमराह किया गया और संख्या को कम दर्शाया गया। संख्या की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नेपाल के 28 जमातियों ने स्वीकार की गलती, अदालत ने लगाया अर्थदंड, जल्द होगी रिहाई
विज्ञापन
याचिका में यह भी कहा गया कि कट्टरवादियों और कुछ सांप्रदायिक नेताओं के गठजोड़ से फैले कट्टरवाद व आतंकवाद को नियंत्रित कर देश की रक्षा की जाए। वहीं, याचिका दायर करने को लेकर दारुल उलूम के जिम्मेदारों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/