प्रशासन के सख्त रवैये के बाद मेरठ में पेट्रोल पंप पर आपूर्ति विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली पेट्रोल डीजल फैक्ट्री भंडाफोड़ होने के बाद शहर के कई बड़े तेल माफिया रडार पर हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ का बड़ा तेल माफिया एसआईटी के रडार पर, आरोपी राजीव जैन के साथ बताई साझेदारी
वहीं सोमवार को आपूर्ति विभाग के एआरओ किशोर कुमार के नेतृत्व में पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों के साथ एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गई। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गढ़ रोड स्थित एसआर पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप पर काफी देर तक पूछताछ की और जानकारी ली।
एसएसपी अजय साहनी ने रविवार को इंस्पेक्टर परतापुर को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मिलावटी तेल मामले में पुलिस की कार्रवाई को सराहा है।
यह भी पढ़ें: यूपी: तेल के काले खेल में बड़ी कार्रवाई, तेल माफिया धनेंद्र जैन के पास तीन गनर, एक छिना
आईजी आलोक सिंह के निर्देश पर 20 अगस्त को एसपी देहात अविनाश पांडेय व क्राइम ब्रांच की टीम ने परतापुर और टीपीनगर में मिलावटी तेल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गणपति पेट्रो कैम व पारस केमिकल फैक्टरियों में 2.20 लाख लीटर मिलावटी तेल पकड़ा था। परतापुर थाने में केस दर्ज कर 10 आरोपियों को जेल भेजा था।